परीक्षा केंद्रों पर एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

**परीक्षा केंद्रों पर एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था**

कौशाम्बी। यूपीएसएसएससी पीईटी-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने रविवार को जिले के कई परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा इंतजामों और परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के आवागमन में हरसंभव सहयोग किया जाए। साथ ही परीक्षा की शुचिता और कानून-व्यवस्था हर हाल में बनाए रखने को कहा।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें

और पढ़ें