*पीईटी-2026 परीक्षा केंद्रों का क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

कौशाम्बी। जनपद में रविवार को आयोजित पीईटी-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने, सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रखने तथा परीक्षा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने को कहा।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें

और पढ़ें