अझुवा मंडी में खुले आसमान तले भीग रहा धान, हजारों बोरी बर्बाद होने का खतरा

**अझुवा मंडी में खुले आसमान तले भीग रहा धान, हजारों बोरी बर्बाद होने का खतरा**

*बारिश के पानी से तरबतर हुईं बोरियां, मंडी में रखरखाव की व्यवस्था पर उठे सवाल*

*किसानों की महीनों की मेहनत पर फिर रहा पानी*

कौशाम्बी। नवीन मंडी स्थल अझुवा में खुले आसमान के नीचे रखा हजारों बोरी धान बारिश के पानी से भीग गया है। बोरियां तरबतर हो चुकी हैं, जिससे धान के सड़ने और खराब होने का खतरा मंडराने लगा है। इससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

मंडी परिसर में बड़ी संख्या में धान की बोरियां खुले में रखी हैं। बारिश के दौरान इन्हें सुरक्षित रखने के पुख्ता इंतजाम न होने से बोरियों में पानी भर गया। इससे मंडी में धान के रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि वे महीनों की मेहनत से उपज तैयार कर मंडी लाए थे, लेकिन अब नुकसान की चिंता सता रही है।

जानकारों के मुताबिक भीगा हुआ धान जल्द न सुखाया गया तो उसकी गुणवत्ता बिगड़ जाएगी और किसानों को सही दाम मिलना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में मंडी प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि धान को सुरक्षित रखने और भीगी उपज को बचाने के लिए तत्काल कदम उठाए।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें

और पढ़ें