पुलिस लाइन से थानों तक गूंजा एकता का संकल्प

 

**पुलिस लाइन से थानों तक गूंजा एकता का संकल्प**

**सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर कौशाम्बी पुलिस ने ली राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ**

कौशाम्बी
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने पुलिस लाइन में अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने पुलिस कार्यालय में पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाते हुए देशवासियों के बीच एकता का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।

जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों, थानों, फायर स्टेशनों और पुलिस चौकियों पर भी अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल के राष्ट्र की एकता और अखण्डता के प्रति समर्पण, दृढ़ संकल्प और अतुलनीय योगदान को याद किया गया। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता, आपसी सौहार्द और देश की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें

और पढ़ें