सड़क सुरक्षा माह: एसपी ने यातायात सुधारने के दिए निर्देश

**सड़क सुरक्षा माह: एसपी ने यातायात सुधारने के दिए निर्देश**

**ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई**

कौशाम्बी। सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत शनिवार को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने क्षेत्राधिकारी यातायात के साथ गोष्ठी की। इसमें जिले में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गोष्ठी में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन पर विशेष जोर रहा। पुलिस अधीक्षक ने ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। हेलमेट और सीटबेल्ट के अनिवार्य प्रयोग को लेकर भी हिदायत दी गई।

उन्होंने आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। प्रमुख चौराहों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें

और पढ़ें