बदलते परिवेश में पत्रकारों की भूमिका पर विचार संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह अयोजित*

*बदलते परिवेश में पत्रकारों की भूमिका पर विचार संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह अयोजित*

*यूपी फाइट टाइम्स फतेहपुर*

आज दिनाकं 31/10/2026 को जिला प्रेस क्लब खागा के तत्वावधान में एसराज पैलेस में हुआ भव्य आयोजन, अतिथियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों को अंगवस्त्र, माल्यार्पण और स्मृति चिह्न भेंटकर किया गया सम्मानित
खागा/फतेहपुर। बदलते डिजिटल युग में पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर मंथन के उद्देश्य से शनिवार को जिला प्रेस क्लब खागा के तत्वावधान में एसराज पैलेस में विचार संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों, गणमान्य अतिथियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पत्रकारों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रद्युम्न तिवारी, रघुनाथ त्रिवेदी, गोविंद दुबे, राकेश पांडेय, अमित तिवारी, अभिनाश पांडेय, अभिनव तिवारी, शिवाकांत तिवारी, राजेश शुक्ला तथा फतेहपुर प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर अवस्थी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं पत्रकारिता के पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जिला प्रेस क्लब खागा के अध्यक्ष रितेश पांडेय, संगठन मंत्री मो. इसराइल फारूकी, उपाध्यक्ष इंदल सिंह, संरक्षक अजय त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों का बैज लगाकर, माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत और सम्मान किया। जिसमे कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी द्वारा किया गया
संगोष्ठी का मुख्य विषय “बदलते परिवेश में पत्रकारों की भूमिका” रहा। इस दौरान वक्ताओं ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव तथा पत्रकारों के सामने आ रही नई चुनौतियों पर विस्तार से अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता की जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की समस्याओं को उजागर करना, आमजन की आवाज को उचित मंच देना और निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर सच्चाई को सामने लाना इसका मूल दायित्व है। सोशल मीडिया के दौर में खबरों की तेजी के साथ उनकी सत्यता और विश्वसनीयता बनाए रखना भी बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता, ईमानदारी और जिम्मेदारी को अपनी पत्रकारिता का आधार बनाना चाहिए। बदलते परिवेश में तकनीक को अपनाने के साथ पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों एवं मूल्यों की रक्षा करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
समारोह के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। साथ ही पत्रकारों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए। कार्यक्रम ने पत्रकारों के बीच आपसी एकजुटता, संवाद, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर पत्रकार राजेश प्रकाश सिंह, ओम नारायण विश्वकर्मा, सुशील गौतम, संतोष विश्वकर्मा, राज विश्वकर्मा, संजय पटेल, सुमित गौतम, सुमित केशरवानी, बृजेश विश्वकर्मा, सुशील त्रिपाठी, विमलेश मौर्य, अनूप कौशल, रमेश कुमार, श्रीचंद्र, सुनील तिवारी, विवेक सिंह, सोनू सिंह, रवि सिंह चौहान, उदय प्रताप, विनोद वर्मा, सुग्रीव सहित खागा तहसील, खखरेरू, धाता, किशनपुर एवं हथगाम क्षेत्र के सैकड़ों पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें

और पढ़ें