*पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर, 142 पुलिसकर्मियों व परिजनों की जांच**
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देश पर रविवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन गृह में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। इसमें पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच की गई और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने कुल 142 लोगों का परीक्षण किया। इनमें 68 पुरुष, 43 महिलाएं और 31 बच्चे शामिल रहे। जरूरी जांच के बाद मरीजों को दवाएं भी निःशुल्क दी गईं।
शिविर में पुलिसकर्मियों और उनके स्वजनों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई। उन्हें संतुलित खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया।










