कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को उन्होंने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।

एसपी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि पीड़ितों को जल्द राहत मिल सके।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें

और पढ़ें