पेट परीक्षा केंद्र का सीओ ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

 

**पेट परीक्षा केंद्र का सीओ ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी**

कौशाम्बी। पेट-2026 परीक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला ने थाना महेवाघाट क्षेत्र के सरसवां स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों को भी देखा। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

Up Fight Times
Author: Up Fight Times

और पढ़ें

और पढ़ें