**पेट परीक्षा केंद्रों पर एसपी का भ्रमण, सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश**
कौशाम्बी। यूपीएसएसएससी पेट-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने केंद्रों पर की गई सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संबंधी इंतजामों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को आने-जाने में हरसंभव सहयोग दिया जाए, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही परीक्षा की शुचिता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।











